बस्ती: आर्य समाज गांधी नगर बस्ती द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती: आर्य समाज गांधी नगर बस्ती द्वारा कार्यक्रम का आयोजन



यूपी,बस्ती। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ देवयज्ञ से हुआ। आज के मुख्य यजमान अरूण भारती, एडवोकेट सपत्नी रहे। देवयज्ञ पं0 विश्वव्रत शास्त्री लखनऊ के पौरोहित्य में विधिवत यज्ञ के रहस्यों को बताते हुए कहा कि यज्ञ का महत्व वेद में जिस प्रकार से बताया गया है अगर मनुष्य उसका अनुपालन करे तो जीवन को और सफल बनाया जा सकता है। यज्ञ के पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका संचालन सत्येन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जयप्रकाश भजनोपदेशक उत्तराखण्ड द्वारा समधुर भजन के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।  इसी के साथ में पं0 सुंदर लाल शास्त्री, पंजाब व पं0 विश्वव्रत शास्त्री, लखनऊ ने वेद के विषय में विस्तार से श्रोताओं को बताया। इस विचार गोष्ठी के समापन पर संचालक सत्येन्द्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक आर्य समाज गांधी नगर पर महिला सम्मेलन के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद के महिलाओं को विशेष रूप से इस सत्र में भाग लेने की अपील की है।

कार्यक्रम में पं0 हरिपति पाण्डेय, मुरलीधर भारती, राधेश्याम सिंह, सत्येन्द्र वर्मा, सुभाष चन्द्र, रामअचल, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.