मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया संविधान दिवस

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया संविधान दिवस 

बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाया गया। मण्डलायुक्त ने संविधान में उल्लिखित मौलिक कतव्यों को याद दिलाते हुए सभी को बिना भेदभाव के न्याय दिलाने आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। संविधान दिवस के शुभ अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना गया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) राजीव पाण्डेय, संयुक्त विकास आयुक्त संत कुमार, प्रशासनिक अधिकारी संतोष पाण्डेय, न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, नाजिर अनुपम चौधरी, व्यैक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शलभ श्रीवास्तव, आलोक सिंह, संदीप यादव, अहलमद, पवन यादव, पेशकार, संजय कुमार, शमीम अहमद, सौरभ कुमार आदि कर्मचारी/ अधिकारीगण उपस्थित रहंे।

कलेक्टेªट सभागार में उ.प्र. गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एवं जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण की गरिमामई उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा प्रस्तावना का पाठन किया गया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ उ.प्र. गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा भारत माता के चित्र पर माला पहना कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम में लोकभवन लखनऊ से मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित गणमान्य तथा अतिथियों द्वारा देखा व सुना गया। कार्यक्रम में संविधान निर्माण की यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

मा. उपाध्यक्ष ने संविधान दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन हमारा संविधान अधिनियमित, अंगीकृत किया गया था, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 नवंबर के महत्वपूर्ण दिन को मोदी सरकार ने आमजन के बीच लोकप्रिय बनाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि आज के एतिहासिक क्षण के हम लोग भागीदारी बन रहे यह गौरवपूर्ण व सौभाग्य की बात है।  

जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर जनपद जनपदवासियों तथा सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि संविधान दिवस फिल्म की डाक्यूमेन्ट्री कलेक्टेªट सभागार में दिखायी गयी है। उन्होने कहा कि हम सभी को संविधान पढना चाहिए। भारत देश सौभाग्यशाली है कि इसमें प्रबुद्धशाली लोग थें। संविधान में डा. भीम राव अम्बेडकर के विद्वुता को देखा जा सकता है। आप सभी लोग समय निकाल कर इसे अवश्य पढें।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, विधायक प्रतिनिधि सदर मो. सलीम, हर्रैया सरोज मिश्रा, महादेवा फूल चन्द्र श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अशोक प्रजापति, डीडीओ अजय सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, शाहिद अहमद, विनोद पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, अतिरिक्त एसडीएम मनोज प्रकाश, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. राजेश त्रिपाठी, डीपीआरओ रतन कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार, एआरटीओ पंकज कुमार, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, डीसी मनरेगा संजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।      

--------

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.