आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारियां तेज,बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
यूपी, बस्ती। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित है। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही है।
आज कप्तानगंज विकासखंड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय मांझा में बड़ी संख्या में बच्चों ने अमृत महोत्सव की तैयारियों को लेकर देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथ में लेकर प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने तिरंगा हाथ में लिए "भारत माता की जय", "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा" का स्लोगन बोलते हुए लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम हेतु जागरूक किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेनका यादव ने जानकारी दी कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कराई जा रही हैं। प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों सहित आम जनमानस को स्वतंत्रता के 75वी वर्षगांठ "राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त" के अवसर पर कार्यक्रम के लिए जागरूक किया जा रहा है एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
इस मौके पर विद्यालय परिवार की प्रधानाध्यापिका मेनका यादव, शिक्षिका फौजिया सिद्दिकी , सरिता सिंह, अल्का पटेल,नीतू यादव, शिक्षा मित्र शारदा देवी, बलवंत सिंह व रसोइया सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।


