बस्ती: ब्लॉक स्तरीय गणित व विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर ब्लॉक स्तरीय गणित व विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।


खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज राजेश कुमार की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा परिषद के दिशा निर्देशन में बच्चों की बौद्धिक क्षमता के मूल्यांकन हेतु एवं विज्ञान विषय की जागरूकता के लिए विज्ञान व गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें ब्लाक के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के दो दो छात्रों को गणित व विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज के आदर्श शिक्षक हरेंद्र यादव ने जानकारी दी कि क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों से दो दो बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। दिए गए प्रश्न पत्रों में 30 प्रश्न गणित व 30 प्रश्न विज्ञान के शामिल किए गए हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय हैं। विज्ञान के प्रति जागरूकता को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा कराया जा रहा है। करीब 70 बच्चों में गणित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। इसमें से चयनित 10 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा एवं आगामी दिनों में होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इसी में से 7 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।

इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों का नाम शामिल है।

छात्रों की शैक्षिक क्षमता का मूल्यांकन करने हेतु विभाग द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज के दिशा निर्देशन प्रतियोगिता कराई जा रही है।

इस मौके पर डायट मेंटर सरिता चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी,एआरपी प्रदीप,डॉ0 अरविंद कुमार निषाद,जय प्रकाश चौधरी,नोडल शिक्षक संकुल बीपी आनंद, शिक्षिका शशि तिवारी,इंद्रावती चौधरी,ममता देवी,कुसुम कुमारी, कार्यालय सहयोगी गो कुमार शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.