बस्ती: मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत

 मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहे के पास मूर्ति विसर्जन के लिए ले जा रही ट्रॉली में ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार के छू जाने से उसमें करंट उतर गया जिससे में ट्रॉली पर सवार एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


ज्ञात हो महाराजगंज कस्बे में माता दुर्गा की मूर्ति बैठाई गई थी। बुधवार को उसे विसर्जन के लिए लोग नाचते गाते पंडूल घाट ले जा रहे थे। कप्तानगंज कस्बे में वायरलेस चौराहे के पास पहुंचे थे कि ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में ट्रॉली पर

लगा लोहे की पाइप संपर्क में आ गया। जिससे पूरी ट्रॉली में करंट उतर गया। इतने में ट्राली पर सवार महाराजगंज कस्बा निवासी गोपाल अग्रहरि पुत्र स्व. झिनकू लाल करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा परिवार वालों से मिलकर सांत्वना देते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.