शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संपन्न
यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय भटहा में आज नवंबर माह के मासिक शिक्षक संकुल बैठक संपन्न हुई।
एआरपी प्रदीप कुमार जायसवाल, एआरपी डॉ०अरविंद निषाद,नोडल शिक्षक संकुल महेंद्र वर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बैठक का शुभारंभ किया।
चित्र पर माल्यार्पण करते समय शिक्षक स्कंद मिश्र द्वारा सरस्वती वंदना करते हुए मंत्रोचार किया।
विद्यालय की छात्रा अर्चना,अंतिमा तथा वर्षा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया तथा महिमा और चांदनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
बैठक में निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तथा विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाते हुए ब्लॉक को निपुण ब्लॉक बनाने के लिए आपस में चर्चा किया गया।
एआरपी प्रदीप कुमार जायसवाल तथा एआरपी डॉ० अरविंद निषाद ने निपुण ब्लॉक बनाने के लिए विद्यालय की कार्ययोजना के बारे में लोगों को बताया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार,शिक्षक अनिल कुमार,अवनीश सिंह,रघुभवन,कमलेश कुमार,शिवसहाय,राजीव श्रीवास्तव,राजमणि यादव,विश्राम,सुरेंद्र उपाध्याय,राकेश मिश्रा,राजेश कुमार,विनोद कुमार,प्रदीप यादव,संतोष शुक्ला,उमेश यादव,राम सूरत,पुष्पेंद्र कुमार,रामशंकर चौधरी सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

