चौपाल मे हुई विकास कार्यो की समीक्षा

 चौपाल मे हुई विकास कार्यो की समीक्षा



बस्ती जिले के दुबौलिया विकास खण्ड के संविलियन विद्यालय वेदपुर के परिसर में चौपाल का आयोजन कर विकास कार्यो की हकीकत का स्थलीय सत्यापन किया गया। 

चौपाल में ऋषभ कुमार सिंह नायब तहसीलदार ने बताया की प्रशासन आपके द्वार के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

चौपाल में सभी विभागों के योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गांवो में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की। ग्रामीणों ने अपने बीच में प्रशासनिक अधिकारी पाकर काफी खुश दिखे। चौपाल में सुरेंन्द्र प्रताप सिंह खण्ड विकास अधिकारी ने विकास परक योजनाओं की जानकारी दी। नायब तहसीलदार ने केंद्र व राज्य सरकारो द्वारा चल रही बिकास योजनाओ शौचालय, आवास,आयुषमान, उज्जवला योजना,बाल पोषाहार एवं सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों से विकास की हकीकत जानी।

 इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत श्याम बिहारी बर्मा,शेषराम दिवाकर, एडीओ आईएसबी चन्द्र शेखर सिंह, सीडीपीओ रीता राय,पशु चिकित्साधिकारी अजय गौड,प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर साहू,नवी हुसैन,राम नरायन यादव, सत्येंद्र चौधरी, प्रकाश मोहन,बेचनराम,विनोद कुमार,राकेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.