मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 107 जोड़ों का हुआ विवाह
यूपी,बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कप्तानगंज,दुबौलिया एवं गौर विकासखंड के कुल 107 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय मंत्री एवं बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने नव दंपतियों को उपहार स्वरूप वस्त्र जेवर, बर्तन आदि भेट किया एवं वर वधु को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं जनता के बीच सीधे पहुंच रही है और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
आचार्य जगराम जी ने विधिवत पूजन अर्चन करते हुए सभी विवाह संपन्न कराया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रकाश पाण्डेय एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास नोडल अधिकारी लालजी यादव ने मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी का आभार व्यक्त किया एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर भाजपा नेता विवेकानंद मिश्र,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल, बीडीओ दुबौलिया सुरेंद्र प्रताप सिंह,बीडीओ गौर अनिल यादव, बीडीओ कप्तानगंज विनोद कुमार सिंह,एडीओ समाज कल्याण विभाग प्रीति वर्मा, एडीओ पंचायत शहजराम,आशीष सिंह,सोनू गुप्ता,कमलेश शाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


