छावनी पुलिस ने 850 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बता दे थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडे ने आज चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरैया थाना क्षेत्र के सोनबरसा पौधशाला के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, गिरफ्तार अभियुक्त मंगल कुमार पुत्र स्वर्गीय परमानंद विहार प्रदेश के समस्तीपुर जिले का निवासी है। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि वह हाइवे किनारे राहगीरों को गांजा बेंच कर अपना रोजी-रोटी चलाता है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

