सहारा बैंक के ग्राहकों को पैसा दिलाने हेतु आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बता दे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पतिराम आजाद के नेतृत्व आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर DM के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर सहारा बैंक से ग्राहकों को उनका पैसा दिलाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पतिराम आजाद ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि केंद्र सरकार के उदासीन रवैया के कारण सहारा बैंक में गरीब व्यापारी किसान तथा मजदूर का पैसा फंसा है, सहारा ने सभी को बेसहारा कर दिया है। इसके साथ ही ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गन्ना मूल्य 450 रुपया प्रति कुंतल करने की भी मांग की है तथा साथ ही किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की भी मांग की है।

