(ज्ञानचन्द द्विवेदी)
अज्ञात कारणों से लगी आग से गेहूं की फसल जलकर खाक
नाथनगर(संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के बंधुपुर सीवान में अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से दो बीघा से अधिक गेंहू की फसल जलकर खाक हो गया।ग्रामीणों के मदद से दहकती आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
बता दें बंधुपुर कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय के पूरब से कटलहवा बंधुपुर तिराहे को जाने के लिए काश्तकारों के खेत के बीच से सकरा मेड़ पकड़कर कुछ लोगों का आना-जाना रहता है।इसी दोपहर में किसी ने बीडी या सिगरेट पीकर फेका होगा जिससे कुछ देर बाद आग लग गया।आग को देखकर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आग बुझाने पहुंच गए।काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।बताया जाता है कि बंधुपुर निवासी काश्तकार वृजेश व दिनेश गौतम पुत्र भुल्लर प्रसाद तथा रामकेवल दुसाध पुत्र अलगू का दो बीघा से अधिक गेंहू का फसल आग के चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।घंटो तक लगी आग को बुझाने में ग्रामीणों ने काफी मदद किया जिससे सैकड़ों बीघा फसल आग के चपेट में आने से बच गया।


