नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल,घायल को डाक्टरों ने लखनऊ किया रेफर

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल,घायल को डाक्टरों ने लखनऊ किया रेफर



बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पायकपुर के पास बीती रात करीब 8:00 बजे नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर कलवारी भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होते देख डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। 

कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी डॉ रामकेवल अपने साथ बाजार के शिव नरायन गुप्ता के साथ चिलमा बाजार में तेरहवीं का निमंत्रण करके घर वापस लौट रहे थे कि राम जानकी मार्ग पायकपुर के पास ही रात में 8:00 बजे के करीब नीलगाय से टकरा गए। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने परिवार वालों को सूचना दिया। परिजनों ने आनन-फानन में पहुंचकर दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले गए जहां पर डॉ रामकेवल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शिवनरायन का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में रामकेवल के हालत में सुधारना न होने के चलते उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.