वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के साथ मनाया होली

 वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के साथ मनाया होली



यूप,बस्ती। रंग, उमंग के पर्व होली के अवसर पर किसी बुर्जुग माता-पिता की आंखे नम न हो, वे खुशियों को महसूस करें इस बड़े संकल्प को लेकर मंगलवार को ई. अभिषेक पाण्डेय के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों के साथ होली के उमंग को साझा किया गया। अभिषेक पाण्डेय आदि ने फल, मिष्ठान्न भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया।

अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ बच्चे अपने माता- पिता को घर से बाहर कर दे रहे हैं और वे वृद्धा आश्रम में रहने को विवश र्हैं। जब त्यौहार आता है तो वे बुर्जु अपने परिजनोें को याद करते हैं और जब कोई नहीं आता तो वे मायूस हो जाते हैं। बताया कि उनकी दादी सुशीला देवी की स्मृति में वृद्ध जनों के साथ खुशियों को बाटना नया अनुभव है। वृद्धा आश्रम में होली की खुशियां साझा करने के दौरान श्रीराम पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय पाण्डेय, केशव पाण्डेय, आशुतोष, शिवम, शुभम आदि ने योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.