पीडब्ल्यूएस राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण टीम का संयुक्त होली अभियान

 पीडब्ल्यूएस राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण टीम का संयुक्त होली अभियान

भारतीय सेना, प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक सेवा विभाग हेतु।

1 ईंट 1 रूपए से शिक्षालय निर्माण।


प्रयागराज।  पावन महापर्व होली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने एक अनोखा सदस्यता आभियान चलाकर निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में पुण्य सहभागी बनाने हेतु भारतीय सेना, प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक सेवा विभाग के साथियों को मात्र 11 ईंट के दान से सदस्यता प्रदान करने का अभियान चलाया है। इस योजना के अंतर्गत जुड़े राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय दोनों के सम्मानित सदस्य होंगे।

    उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने बताया कि इस कार्य योजना में 7 से 13 मार्च 2023 तक भारतीय सेना, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक सेवा विभाग से जुड़े साथी निर्माणाधीन शिक्षालय स्थल पर भौतिक रूप से या गूगल पे या फोन पे अथवा पेटीएम या यूपीआई नम्बर 9450505025 पर मात्र 11 ईंट का दान करके शिक्षा क्रांति के पुण्य सहभागी बन सकते हैं।

   बता दें कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा मात्र 1 ईंट 1 रूपए के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में शिक्षालय निर्माण कराया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो भी सहयोग कर रहा है। इस शिक्षालय का उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.