कप्तानगंज पुलिस ने अवैध असलहे तथा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कप्तानगंज पुलिस ने अवैध असलहे तथा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने अवैध असलहे तथा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पगार गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ज्ञात हो पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के पगार गांव के पास एक अभियुक्त को .32 बोर के एक अवैध तमंचे तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त चंद्र प्रकाश चौधरी पुत्र राम सुग्रीव चौधरी बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया की मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पगार गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कप्तानगंज थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए इसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।  गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद उपनिरीक्षक जावेद खान आरक्षी काशी कुमार राकेश पासवान एसपी चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.