भक्तिगीतों पर थिरकते हुए कांवड़ियों का जत्था जल लेने के लिए अयोध्या रवाना
आपको बता दें भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था अयोध्या से जल लेने रवाना हो रहा हैं। इनकी सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सावन माह में भक्ति संग आस्था का रंग अब पूरी तरह से चटक हो गया है। हर-हर महादेव के जयघोष से जत्था रवाना हो रहे हैं। मुख्यालय के अलावा ग्रामीणांचल से भी कांवड़ियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। बाइक, चार पहिया कथा ट्रैक्टर ट्राली से जत्थे प्रस्थान कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पुलिस की निगरानी भी चल रही है। जगह-जगह इनके ठहरने व पेयजल की व्यवस्था किया गया है। स्थानीय लोग भी शिवभक्तों की सेवा में लगे हैं। 14 जुलाई मध्य रात से पवित्र सरयू नदी के जल से भदेश्वर नाथ स्थित शिव मंदिर में कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे।


