हाईवे पर मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी द्वारा लगाया गया है चिकित्सा शिविर

हाईवे पर मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी द्वारा लगाया गया है चिकित्सा शिविर



कांवड़ यात्रियों को मिल रही है बेहतर चिकित्सा सेवा



यूपी,बस्ती। जिले के हाईवे एनएच 28 पर संसारीपुर चौराहे के पास मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगियों द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

साथ ही कैंप के बगल में मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अन्य सहयोगियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है।

बस्ती जिले के संसारीपुर चौराहे के निकट ठुठवा गांव के रहने वाले समाजसेवी अनिल त्रिपाठी द्वारा बस्ती जनपद सहित अन्य जिलों के गरीब,असहाय मरीजों का लखनऊ शहर के मशहूर अस्पतालों में निशुल्क इलाज करवाया जाता है। जिसको लेकर वह सदैव चर्चा में रहते है। उनके इस नेक कार्य की सराहना चारो तरफ होती है।

उनकी संस्था मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में कांवड़ यात्रियों के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में अनिल त्रिपाठी के साथ सहयोग करने वाले स्वास्थ्य कर्मी व क्षेत्र के लोग शामिल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.