श्रीलंका के केलानिया यूनिवर्सिटी में हिंदी दिवस पर बस्ती के प्रो0 मुकेश ने दिया व्याख्यान

श्रीलंका के केलानिया यूनिवर्सिटी में हिंदी दिवस पर बस्ती के प्रो0 मुकेश ने दिया व्याख्यान


बस्ती। जिले के करमा देवी स्मृति पीजी काॅलेज संसारपुर के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार मिश्र ने हिंदी दिवस के मौके पर श्रीलंका के केलानिया विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिया।  श्रीलंका के केलानिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष आनंद अबेसुंदारा ने  "वैश्विक पटल पर हिंदी की दशा और दिशा" विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में इन्हें आमंत्रित किया था। भारतीय उच्चायोग एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र कोलंबो श्रीलंका के आमंत्रण पर "वैश्विक पटल पर हिंदी की दशा और दिशा" पर प्रो0 मुकेश मिश्र का व्याख्यान भारतीय उच्चायोग के कोलंबो श्रीलंका में संपन्न हुआ, जिसमें स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो0 अनुकरन दत्ता और सिलोन आकाशवाणी केंद्र की डायरेक्टर सुभाषिनी तथा संस्कृति केंद के लोगों ने सुना।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.