पुलिस अधीक्षक ने आधी रात मुंडेरवा थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप
बस्ती। पुलिस अधीक्षक ने आधी रात मुंडेरवा थाने का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान थाने पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों में हड़कंप सा मच गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण किया तथा अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान थाने में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्रवाईयों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें।


