सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 504 लोगों का हुआ इलाज
गायघाट। गुरुवार को बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अधीक्षक डॉ फैज वारिस व संचालन बीसीपीएम राघवेन्द्र त्रिपाठी ने किया। शिविर में आए कुल 504 मरीजों का परीक्षण और इलाज हुआ। जिसमें अकेले मानसिक रोग के 71 मरीज भी शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे ने आये हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार आमजन के उत्तम स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर भिन्न भिन्न रोगों के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित कराना है।
विशिष्ट अतिथि व नगर पंचायत गायघाट के अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार आमजन के उत्तम स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर का आ

