कुलदीप सिंह बनाये गए पर्यवेक्षक
दुबौलिया। निपुण एसेसमेंट टेस्ट का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति और शासन द्वारा विद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क योजनाओं का आकलन करना है, यह विचार पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुशहाल गंज विकास क्षेत्र दुबौलिया में होने वाले परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक बनाये गए कुलदीप सिंह ने व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देशन में सुचितापूर्ण ढंग से जनपद के विभिन्न ब्लाकों में प्राथमिक स्तर के बच्चों की परीक्षा आज सम्पन्न हुई और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों की परीक्षा कल होनी है, खण्ड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया अशोक कुमार ने सभी को यथोचित योगदान देने और परीक्षा में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

