भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का कार्यकर्ताओ ने अभिनंदन

भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का कार्यकर्ताओ ने अभिनंदन


बस्ती। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का पिकौरा दत्तू राय स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यकर्ताओ ने स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा नेता अनूप खरे की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन अभिनव उपाध्याय, सुमन सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा  ने किया।

नवागत जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाँ की मैं कार्यकर्ता हूँ, और कार्यकर्ताओं की हर एक समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या है, मैं अध्यक्ष पद पर होते हुए भी कार्यकर्ता भाव के साथ ही पार्टी और कार्यकर्ता के हित मे लगातार कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा मिलूंगा।

बस्ती में कोई भी कार्यकर्ता बचेगा नही जिसको संगठन की कोई जिम्मेदारी न मिले। अभिनंदन समारोह आयोजित करने के लिए भाजपा नेता अनूप खरे का आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम संयोजक अनूप खरे ने कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है और हम सब मिलकर जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में बस्ती में पुनः कमल खिलाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद भाजपा नेता नंदकिशोर गुप्ता जी द्वारा किया गया इस अवसर पर नगर सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्रा, जिला मंत्री अखंड प्रताप सिंह, विनय यादव ,ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार सभासद राजन ठाकुर प्रमोद गुप्ता शोभी सोनकर ,रवि पासवान अमीर चंद गुप्ता अरविंद चौधरी विकास चौधरी विष्णु शंकर वर्मा प्रमोद कनौजिया राजन कुमार गुप्ता संदीप कनौजिया अजय तिवारी सतीश बरनवाल अभिषेक राजभर शिवराज गौर अरुण पांडे अमरनाथ चौरसिया सलमान खान, रत्नाकर श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव अखंड पाल कौशलेंद्र पांडे मनोज जायसवाल अवनीश सिंह आदि लोगों ने उपस्थित होकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनकर उनका अभिनंदन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.