देवमी विद्यालय में केक काटकर मनाया गया मीना का जन्मदिन

 देवमी विद्यालय में केक काटकर  मनाया गया मीना का जन्मदिन


बस्ती। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी विकास में राजू मीना जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पावर एंजेल सदस्य रिया तथा अभिषेक गुप्ता व सुगमकर्ता अनुपम मिश्रा द्वारा केक काटा गया तथा बच्चों को रोली चंदन लगाया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं में केक तथा मिष्ठान का वितरण किया गया।

 इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज एक सामाजिक कुप्रथा, बाल विवाह से होने वाला कुप्रभाव, माहवार स्वच्छता प्रबंधन, नशा करे नाश, आत्मरक्षा के उपाय तथा व्यक्तिगत सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अभिषेक गुप्ता प्रथम, रिया व प्रतिभा द्वितीय तथा आतिका, स्नेहा तृतीय स्थान पर रहे।मीना राजू के बारे में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने बताया यह मंच 8 से 18 साल की स्कूल जाने वाली किशोरियों एवं बालिकाओं का ऐसा समूह है जो बालक बालिकाओंको अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है। सन 1990 में यूनिसेफ द्वारा मीना के पहल की शुरुआत की गई इसका उद्देश्य था बच्चों को अधिक से अधिक जानकारी देना लड़कियों के बीच का भेद भाव मिटाना। मीना नव वर्ष की एक लड़की है जो यूनिसेफ की एक परिकल्पना है उमंग और उत्साह से भरी हुई है जिसकी सोच सकारात्मक है जो प्रश्न पूछने पर झिझकती नहीं है जो कमजोर वर्ग के लिए हमेशा आवाज उठाती है दूसरों की आवश्यकता के लिए संवेदनशील है परिजन मित्रों और समाज की सहायता करने में तत्पर है बालिकाओं की प्रतीक है जो लैंगिक भेदभाव की शिकार है जिसके कारण व स्कूली शिक्षा से वंचित है  कितनी ही ऐसी मीनाए हैं जिससे हमें शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है किसी भी राष्ट्र का मुख्य विकास का मुख्य आधार वहां की शिक्षा व मातृशक्ति होती है बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने के लिए मीना कम्पेन की शुरुआत की गई थी जिसे मीना को लेकर समुदाय में चर्चा की गई। गाँव की महिलाओं को महिला हेल्प नंबर 1090 और 181 से परिचित कराना बच्चों को जागरूक करना गुड टच बैड टच के बारे में बताना आत्म रक्षा गुण सिखाना आदि कार्य है। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, शुगम कर्ता अनुपम मिश्र, डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, अविराम,कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, विनय शंकर पाण्डेय, ऋषभ कुमार, सुनीता, बालेंद्र, सुनीता चौधरी,विनय कुमार शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य गायत्री, सावित्री, पूनम,कविता, मीरा, मालती, आशा तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.