सोनहा थाना क्षेत्र के कंथुई गांव में घर में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने शुरू की जांच पड़ताल
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र कंथुई गांव में घर में सो रहे युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है, मौके पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। ज्ञात हो सोनहा थाना क्षेत्र कंथुई गांव में रविवार सुबह जब परिवार के लोगों ने युवक के कमरे में जाकर देखा तो वहां युवक की लाश पड़ी थी तथा दीवाल पर खून के छींटे भी पड़े थे परिवार वालों ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने तुरंत शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंचे। तत्पश्चात घटना की जानकारी सोनहा पुलिस को दी गई। सोनहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए कुछ ही देर में मौके पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति खरवार भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच पड़ताल की तथा परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

