बस्ती पहुंचे परिवहन राज्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, अयोध्या से बस्ती तक चलेगी इलेक्ट्रिक बस
(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस्ती में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा एलान करते हुए कहा है कि जल्द ही अयोध्या से गोरखपुर तक बस्ती होते हुए इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रुपए खर्च कर बस्ती रोडवेज को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया और सरल की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर में खलीलाबाद बाईपास चौराहे के किनारे स्थित सिंचाई विभाग की जमीन पर एक नया रोडवेज बनाने का फैसला लिया गया है।

