मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया का भ्रमण किया
मण्डलायुक्त ने केन्द्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि वे नवीनतम् तकनीकों का जनपद की एग्रो क्लाईमेट में परीक्षण कर जनपद में संस्तुति देने का कार्य करें तथा जनपद के किसानों को वर्ष भर नवीनतम् प्रजातियों की सब्जी नर्सरी की उपलब्धता सुनिश्चित करेे। उन्होने कहा कि इस केन्द्र को सिर्फ जनपद के लिए माडल न बनकर देश व प्रदेश के लिए माडल केन्द्र बनकर तकनीकी विस्तार हेतु कार्य करना चाहिए।
उन्होने केन्द्र के वैज्ञानिकों के साथ मीटिंग कर सभी वैज्ञानिकों से विषयवार किये जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होने निर्देशित किया कि सभी वैज्ञानिक जनपद के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार से जोडने हेतु उन्नत तकनीक की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करें। कृषि का जी0डी0पी0 में 16.38 प्रतिशत योगदान है तथा खेती पर निर्भरता लगभग 65 प्रतिशत है। आप सभी का दायित्व बनता है कि उत्पादकता के साथ ही साथ पोषक तत्वों से भरपूर फसलों की प्रजातियों एवं फलों के उत्पादन हेतु प्रोत्साहित करें तथा त्वरित गति से नई तकनीक का जनपद में फैलाव करें।
मण्डलायुक्त ने गुड़ प्रसंसकरण इकाई का निरीक्षण किया। उन्होने वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि आप लोग जनपद के किसानों को प्रेरित करें कि वे ज्यादा से ज्यादा अपना गन्ना लाकर विभिन्न प्रकार की रेसपी का गुड़ उत्पादन का कार्य करें, जिससे जहॉ रोजगार का सृजन होगा, वही किसानों एवं बच्चों के मालन्यूट्रीशन के कमी की भी पूर्ति हो सकेगी। केन्द्र पर फलों की इतनी प्रजातियों का कलेक्शन बहुत अच्छा है, जिसका लाभ जनपद, प्रदेश एवं देश के किसानों को मिल रहा है। यह एक प्रसंसनीय कार्य है।
मण्डलायुक्त ने कहा कि जिले स्तर से के0वी0के0 को सहयोग प्रदान किया जायेगा, जिसमंे अन्य प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन इकाई जैसे मशरूम उत्पादन एवं कृषक महिलाआंे हेतु कम्यूनिटी सेन्टर की स्थापना हेतु प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान डा0 डी0के0 श्रीवास्तव, डा0 वी0बी0 सिंह, डा0 प्रेम शकर, निखिल सिंह आदि उपस्थित रहे।



