मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, बच्चों में वितरित हुआ अंक पत्र

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, बच्चों में वितरित हुआ अंक पत्र

(आनन्दधर द्विवेदी)

दुबौलिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मॉडर्न पब्लिक स्कूल बभनपुरा दुबौलिया बाजार में वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में भाजपा नेता सुनील सिंह, भगवान बख्श सिंह, चतुर्भुज राजभर, प्रधानाचार्य रवि पांडे, राजन सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र वर्मा, मनीष पांडे, संदीप वर्मा, पवन सिंह ,कमलेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


विद्यालय के प्रबंधक हरिओम पांडे ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण भी मौजूद रहे और बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.