अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष बने अजय सिंह
यूपी,बस्ती। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कप्तानगंज इकाई का गठन रविवार को कप्तानगंज के गढहा गौतम में सर्व सम्मति से हुआ। महासभा के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह महामंत्री घनश्याम सिंह की मौजूदगी में कप्तानगंज इकाई के अध्यक्ष के रूप में अजय सिंह को मनोनीत किया गया।
जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप सिंह, महामंत्री दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष विशाल सिंह,कोषाध्यक्ष योगेश सिंह और मीडिया प्रभारी के रूप में आलोक सिंह को नामित किया गया। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने नामित हुए पदाधिकारी को माल्यार्पण व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कप्तानगंज इकाई के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी।
