सांसद हरीश द्विवेदी ने लगाई चौपाल,गिनाई भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां
यूपी, बस्ती। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद उम्मीदवारों का क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है।शनिवार दोपहर बाद भारतीय जनता पार्टी बस्ती से लोकसभा के उम्मीदवार हरीश द्विवेदी ने कप्तानगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद हरीश द्विवेदी ने कप्तानगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों बुद्धूगंज,खजुरिया,पगार,पिनेसर, मझौआ,पोखरा आदि में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के सामने भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किए कार्य एवं संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ग्राम पंचायत पगार में दोपहर बाद पहुंचे सांसद श्री द्विवेदी ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुखराम गौड़ ने किया।
सांसद हरीश द्विवेदी के साथ कार्यक्रम में भाजपा नेताओं में इं0 वीरेंद्र कुमार मिश्र,प्रमोद कुमार चौधरी "गिल्लम",यशकांत सिंह,सुशील सिंह,राम सिंगार ओझा,वीरेंद्र ओझा,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद,पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर यादव,राजेश त्रिपाठी,विनोद चौधरी,रण विजय सिंह "राहुल"मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी,बृजेश उपाध्याय आदि ने मंच साझा किया।
चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पगार के प्रधान प्रतिनिधि आशित कुमार वर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य राम वृक्ष,त्रियम्बक पांडेय,उमेश तिवारी "पप्पू तिवारी"चंद्र भान यादव ने किया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत पगार के भाजपा बूथ अध्यक्ष माधव प्रसाद पांडेय,शीतल प्रसाद मिश्रा,राम प्रसाद मिश्रा,सत्यदेव तिवारी,दुर्गा प्रसाद पांडेय,रामसूरत पांडेय,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन श्रीवास्तव,बनारसी,दुर्गा प्रसाद,गुरुदत्त, रामचंद्र पांडेय,कृष्णा चौधरी,राजेंद्र चौधरी,श्याम सुंदर यादव,मनोज यादव,इंद्रजीत तिवारी,सर्वेश तिवारी कन्हैया लाल शर्मा,अजीत कुमार, रामहित,भूईधर,राम देव शर्मा, अवनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।