बस्ती जिले में ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन चयन की दुआ

बस्ती जिले में ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन चयन की दुआ



यूपी,बस्ती। जिले में ईद का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों पर अकीदतमंद उमड़ पड़े। साफ-सुथरा कपड़े सिर पर टोपी या सफेद रूमाल रखे मुस्लिम समुदाय के लोग एकता और भाईचारे की मिशाल बने रहे। सभी ने ईद की नमाज शुरू की फिर शुरू हुआ खुशियों का पैगाम बांटना। जामा मस्जिद और ईदगाहों के बाहर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। सबने नेकी के रास्ते पर चलने के संकल्प के साथ अल्लाह की इबादत की और अमन,चैन की दुआएं मांगी। इंसानियत की राह पर चलने के लिए लोगों ने एक दूसरे को प्रेरित किया। समुदाय के कमजोर वर्ग को त्योहार का तोहफा देकर मदद पहुंचाई गई।

अमीर-गरीब सभी के घर में ईद की खुशियां पहुंची। मुस्लिम बाहुल्य कस्बों, मोहल्लों और गांवों में त्योहार को लेकर काफी चहल पहल दिखी। चारो ओर बधाइयां बांटी जा रही थी। लोग एक दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई देते रहे। बड़े, बुजुर्ग समेत हर कोई पर्व के बहाने इंसानियत की राह को मजबूत करता रहा। बच्चों का कोलाहल देखते बन रहा था। वह भी नए कपड़े में नमाजी बनकर उछल रहे थे। अल्लाह से अमन, चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द की दुआएं हर घर में मांगी गई। लोग एक दूसरे के घरों पर पहुंच त्योहार की खुशियों में शरीक होना शुरू हुए। यह सिलसिला थमने का नाम नही लिया। मेजबानी में सेवइयां, अन्य पकवान सजाए गए थे।



मुबारकवाद के साथ लोग ईद के प्रसिद्ध पकवान का आनंद भी लेते रहे। ¨हदू समुदाय के लोग भी इस पर्व में शरीक होते रहे। मुस्लिम शुभ¨चतकों के यहां लोगों के आने जाने का सिलसिला बना रहा। घरों में मेहमानों का अदब के साथ स्वागत हुआ। शहर के महरीखांवा, दरिया खां, लाडली मंजिल, तुरकहिया मस्जिद, दक्षिण दरवाजा मस्जिद पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। सदर विधायक महेंद्र यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने गांधीनगर ईदगाह पर पहुंच कर लोगो को बधाई दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद ही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.