भारतीय किसान संघ का जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, पं0 मुन्ना शास्त्री अध्यक्ष व आनंद धर द्विवेदी बने उपाध्यक्ष

भारतीय किसान संघ का जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, पं0 मुन्ना शास्त्री अध्यक्ष व आनंद धर द्विवेदी बने उपाध्यक्ष


बस्ती। भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को गांधीनगर स्थित संघ कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान चुनाव अधिकारी जवाहरलाल वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री अरविंद त्रिपाठी एवं रणजीत सिंह तथा प्रांत मंत्री  डॉ0 चक्रधर द्विवेदी के मार्ग निर्देशन में सर्व सम्मत से पंडित मुन्ना शास्त्री को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आनंद धर द्विवेदी को उपाध्यक्ष, राणा संजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष, यशोदा नंद पांडे को जिला मंत्री, अवधेश द्विवेदी को जिला कोषाध्यक्ष, आशुतोष पांडे को युवा प्रमुख, इंद्रमणि पांडे जैविक  प्रमुख, कौशलेंद्र मोहन पाण्डेय, अजय दुबे, रवि शंकर शुक्ला को सदस्य चुना गया। 

बैठक के दौरान 21 लोगों का चुनाव हुआ यह चुनाव आगामी तीन वर्षों के लिए हुआ है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अजीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.