सोनहा पुलिस ने हत्या से संबंधित 04 अभियुक्तों व 02 अभियुक्ताओं को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धवाय (दयालडीह) में पति के शराब पीकर मार-पीट करने से तंग महिला द्वारा पति को सबक सिखाने हेतु मायके से बुलाए गए कुछ लोगों द्वारा समझाने-बुझाने के दौरान मारने-पीटने से व्यक्ति (महिला का पति) कि हुई मृत्यु के संबंध में थाना सोनहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2024 धारा 191(2), 103(2), 3 बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित अभियुक्तों/ अभियुक्ताओं को मुखबीर ख़ास की सूचना पर जोगिया चौराहा के पास से दिनांक-01.09.2024 को समय करीब 12:35 बजे गिरफ्तार कर संबंधित अभियुक्तों/ अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1-* दुर्गेश निषाद पुत्र दाहू निषाद उम्र 19 वर्ष *2-* अमृता देवी पत्नी दाहू निषाद उम्र करीब 58 वर्ष निवासीगण ग्राम दरियापुर (दुबिहवा) थाना सोनहा जनपद बस्ती |
*3-* करन निषाद पुत्र स्व0 राजाराम निषाद उम्र 22 वर्ष *4-* रमेश निषाद पुत्र राजेन्द्र प्रताप उम्र 21 वर्ष *5-* सुमित निषाद पुत्र संतराम निषाद उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम भैसहिया (सन्तु डीह) थाना सोनहा जनपद बस्ती |
*6-* श्रीमती आशा देवी पत्नी स्व0 राम पलटन उम्र 28 वर्ष निवासीगण ग्राम धवाय (दयाल डीह) थाना सोनहा जनपद बस्ती |
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1-* प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेन्द्र कुमार मिश्रा जनपद बस्ती |
*2-* हे0का0 कृष्णानंद तिवारी, हे0का0 सुरेन्द्र यादव, का0 अजय कुमार, म0का0 सनमत कुमारी थाना सोनहा जनपद बस्ती |