देव फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया सम्मान समारोह, विभूतियों को किया गया सम्मानित
यूपी,बस्ती। देव फाउंडेशन बस्ती के छठे वार्षिक समारोह में प्रेस क्लब बस्ती में मुख्य अतिथि महंत राजू दास महाराज एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला की उपस्थित में फाउंडेशन के कर्मशील सदस्यों,समाज सेवा से जुड़े सम्मानित नागरिको,समाजसेवियो,मंडल के वरिष्ठ पत्रकारों सहित हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा को सम्मानित किया गया एवं देव फाउंडेशन संस्था द्वारा किये गये सामाजिक कार्यो की सराहना किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के महंत पुजारी राजू दास ने कहा कि देश सुरक्षित तभी है जब आम जनमानस अपने संस्कारों को पुनर्जीवित कर सनातन की रक्षा एवं देश के रक्षा का संकल्प लेगा।
वही उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि समाज को प्रत्येक घर मे गौ सेवा का संकल्प लेने के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने अपने स्मरणोँ को साझा करते हुए कहा की गोपालन न केवल एक व्यवसाय है बल्कि हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण उपाय है। जिससे तमाम बीमारियों की रक्षा होती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में गौ सेवा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।
सम्मान समारोह में आये अतिथि बस्ती नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, कौशल पांडेय एवं विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी सदस्यों ने संस्था द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा चिकित्सा के कार्य के साथ बच्चों के बचपन की रक्षा,नारी शक्ति के आत्म निर्भरता के चलाए जाने वाले कार्यक्रम के साथ पर्यावरण की सुरक्षा एवं ग्रामीणों के बीच कलात्मक कार्यो और संस्कृति की रक्षा करने के संकल्प की प्रशंसा की।
गोरखपुर से आई संस्था की सदस्या कोर्डिनेटर रेखा पाण्डेय, बस्ती की सदस्य लक्ष्मी अरोड़ा, शैल त्रिपाठी, त्रयंम्बक दुबे, कमल त्रिपाठी, सिद्धार्थ नगर की बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्षा अरुणा मिश्रा, बस्ती की अध्यक्षा रोली सिंह, महिला मोर्चा की मंत्री शालिनी मिश्रा एवं अम्बेडकर नगर, लखनऊ एवं अन्य जिले से उपस्थित सदस्यों ने देव फाउंडेशन के कार्यो में सहयोग को बढ़ावा और साथ रहकर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
देव फाउंडेशन के राम जी पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कलमकारों सहित संस्था के सदस्यों का आभार जताया।