कोचिंग से घर वापस जाते समय 16 वर्षीय छात्र को डीसीएम ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल*

कोचिंग से घर वापस जाते समय 16 वर्षीय छात्र को डीसीएम ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल

बस्ती। शनिवार,30 नवंबर की सुबह लगभग 8 बजे मंगल पाण्डेय देवी पाण्डेय उम्र 16 वर्ष बाईक से कोचिंग से पढ़ाई करके श्रृंगी नारी से अपने घर ग्राम मोहनापुर ब्लॉक परशुरामपुर जा रहा था। श्रृंगी नारी से वापस जाते समय मिश्रौलिया परशुरामपुर के पास सामने से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें मंगल पाण्डेय को गंभीर चोट आ गई और टक्कर मारने के बाद डीसीएम तत्काल वहां से फरार हो गया। मंगल पाण्डेय तत्काल सबसे पहले अपने भाई को फोन किया, उसके भाई चंदन पाण्डेय ने एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल 108 पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। 108 की एंबुलेंस कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस में मौजूद चालक हरिकेश एवं मनोज पाण्डेय ने तत्काल अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट किया तथा प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर में भर्ती कराया गया। सिर में भी गंभीर चोट की वजह से उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल मंगल पाण्डेय की हालत गंभीर देखते हुए श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। *108 एंबुलेंस द्वारा श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या ले जाते हुए रास्ते में अचानक बेहोश हो गया और हालात बिगड़ गई। उसके बाद ई.म.टी मनोज ने सूजबूझ दिखाते हुए 108 के ई.आर.सी.पी. हेल्प डेस्क पर कॉल करके डॉक्टर डॉक्टर के सुझाव पर उपचार करते हुए श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या में भर्ती कराया।* जहां उनका इलाज चल रहा है और अभी खतरे से बाहर हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.