हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका देती भाजपा – शंकर लाल लोधी

 हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका देती भाजपा – शंकर लाल लोधी


बस्ती। भाजपा कार्यालय बस्ती में शनिवार को सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण एवं आगामी कार्यक्रम की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डा समीर सिंह मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमे हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनहित व लोक कल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। इस गौरव में जमीनी स्तर के हर एक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। 

जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को संगठन के महापर्व के रूप में मनाना है। सदस्यता अभियान में सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन, नमो एप्प, क्यूआर कोड और फॉर्म भरने की चार व्यवस्था थी। अब उन्ही में से हम को अच्छे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हुए सक्रिय सदस्य बनाना है। 

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है जहां अपने कार्यों के आधार पर बूथ, मंडल और जिला स्तर के पदों के लिए पर्चा दाखिल कर संगठन पर्व चुनाव में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया।

इस दौरान पवन कसौधन, राम सिंगार ओझा, आनंद सिंह कलहंस, राजेश पाल चौधरी, देवेन्द्र सिंह, अनूप खरे, अनिल दुबे, केडी चौधरी, जगदीश शुक्ल, अरविन्द पाल, आशा सिंह, रोली सिंह, शालिनी मिश्र, दिलीप पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, वैभव पाण्डेय, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार, बाल कृष्ण तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, चन्द्र शेखर मुन्ना, ब्रह्मदेव यादव, अखण्ड प्रताप सिंह मानस भूषण त्रिपाठी, आनंद सिंह, केके दुबे, कुंदन लाल वर्मा, सुनील सिंह, अवनीश सिंह, गौरव अग्रवाल, आदित्य शर्मा मण्डल अध्यक्ष सहित सदस्यता प्रमुख व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.