नेपाल भारत मैत्री बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो की मौत
- पुरसिया गांव के रहने वाले हैं थे घटना में मृत युवक
- बस छोड़कर मौके से चालक हो गया फरार, 43 यात्री थे सवार
बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित मनौरी ओवर ब्रिज पर नेपाल भारत मैत्री बस की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के षव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त थाना क्षेत्र के पुरसिया गांव निवासी लवकुष कनौलिया उम्र 35 व दर्षन धरिकार उम्र 32 बाइक से किसी काम से जा रहे थे, अभी वे मनौरी ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि नेपाल भारत मैत्री बस ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिसके चलते घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बस नेपाल से लखनऊ की तरफ जा रही थी। घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई, मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई, जाम को हटवाया गया, जब जाकर यातायात बहाल हो सका।
बस छोड़कर मौके से चालक हो गया फरार
- घटना के बाद बस चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया, पुलिस के अनुसार बस में 43 सवारी मौजूद थे, जो चालक के चले जाने के चलते काफी परेषान थे, जिन्हें दूसरे बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही युवकों के षव का षिनाख्त कराने के बाद पीएम के लिए भेजा गया।
एसओ बोले: युवकों के षव को पीएम के लिए भेजा गया
- घटना को लेकर एसओ वाल्टरगंज मोती चंद ने बताया कि युवकों के षव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

