दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर धन उगाही का आरोपः पीड़िता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

 दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर धन उगाही का आरोपः पीड़िता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती । बलरामपुर जनपद से मार्केटिंग का काम करने आई युवती को एक युवक द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित ग्रीन वैली होटल में ले जाकर हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वीडियो दिखाकर ब्लेकमेलिंग करने वाले कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी आलोक पाण्डेय के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाया है।

शुक्रवार को बलरामपुर जनपद निवासिनी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया। बताया कि युवक ने पहले मार्केटिंग के नाम पर जुड़ने के दौरान नम्बर लिया और फिर अन्य लोगों को जोड़ने के नाम पर साथ लेकर निकला, रास्ते में प्यास लगने के दौरान युवती को नशीला पदार्थ युक्त पानी पिला दिया । युवती द्वारा चक्कर आने की बात बताने के दौरान ग्रीन वैली होटल लेकर पहुंचे युवक ने पीड़िता के साथ नशे के हालत में पहले दुष्कर्म किया फिर न्यूड वीडियो बना लिया। युवती ने आरोप लगाया है कि वीडियो बना कर युवती को वह आए दिन ब्लैकमेल करने लगा और पैसे की मांग किया। पैसे न देने पर युवती का वीडियो सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की न्याय की गुहार लगाया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.