कार्तिक पूर्णिमा पर टाण्डा घाट पर हजारों की संख्या में श्रंद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के सरयू नदी टाण्डा पुल के पास शुक्रवार को सुबह 5 बजे से ही बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा लगाकर, दान पुण्य कर सुख समृद्धि की कामना की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। नाव से पुलिस नदी में घूमती गश्त करती दिखी ताकि किसी भी प्रकार के दुर्घटना की संभावना न रहे। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स के साथ मौजूद रहे।