पुलिस अधीक्षक ने “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर लगाया प्रतीकात्मक पुलिस फ्लैग चिन्ह

पुलिस अधीक्षक ने “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर लगाया प्रतीकात्मक पुलिस फ्लैग चिन्ह

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती पर पुलिस ध्वज फहराकर उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को प्रतीकात्मक पुलिस फ्लैग चिन्ह लगाकर उन्हें संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी किए गए संदेश को पढ़कर अवगत कराया गया | पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र ध्वज व पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रूधौली व क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.