एन.ए.बी.एच. के मानकों पर खरा उतरा पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज

 एन.ए.बी.एच. के मानकों पर खरा उतरा पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज

बस्ती। पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा का राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एन.ए. बी.एच.) के सदस्यों ने प्रोफेसर डा. अमित कुमार के साथ सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में सेवायें मानक पर खरी उतरी और डेढ सौ शैय्या वाले हास्पिटल को (एन.ए. बी.एच.) की मान्यता प्रदान हो गई।

यह जानकारी देते हुये पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि हास्पिटल में चिकित्सा सेवा के सारे मानक नियमानुसार पूरे किये जाते हैं। (एन.ए. बी.एच.) के सदस्यों ने हास्पिटल और समस्त प्रपत्रों की सघन जांच किया। इस मान्यता के बाद अब पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज में कैशलेश चिकित्सा और अन्य सुविधायें उपलब्ध हो गई है। बीमित मरीज भी अपना इलाज करा सकेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.