जयन्ती पर समाजवादियों ने किया नेताजी मुलायम सिंह यादव को नमन्

 जयन्ती पर समाजवादियों ने किया नेताजी मुलायम सिंह यादव को नमन्


नेताजी मुलायम सिंह यादव के जीवन से प्रेरणा लें युवा - महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जयन्ती पर शुक्रवार को याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओें ने उन्हें भावुक होकर याद किया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी गरीबोें, किसानोें, नौजवानों की आवाज थे। उनके अधूरे सपनांे को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी समाजवादियों की है। पार्टी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर समाजवादियों ने नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवाद का कारवा निरन्तर प्रगति की ओर है। युवा पीढी को नेता जी मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्षो से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी हम सबके आदर्श है और उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देना होगा। कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूती और आरक्षण देकर सबको जोड़ने का काम नेताजी ने किया था।

सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीपति सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, मो. स्वालेह, राजकपूर यादव, समीर चौधरी, विजय विक्रम आर्य, अरविन्द सोनकर, राम सिंह यादव, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, गीता भारती, राघवेन्द्र सिंह, मो. उमर, हरेश्याम विश्वकर्मा, जमील अहमद, आर.डी. निषाद आदि ने नेताजी के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने पार्टी को मजबूत करने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया। उनके बताये मार्ग पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी है। यही उनके प्रति सच्ची सद्भावना होगी।

विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र चौधरी, भोला पाण्डेय, रन बहादुर यादव, मो. सलीम, अरविन्द यादव, अजय यादव, रामचन्द्र यादव, रामशंकर निराला आदि ने कहा कि नेताजी के बिना उन्हें याद करना कठिन है, वे सच्चे अर्थो में धरती पुत्र थे और युगों तक याद किये जायेंगे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्र चौरसिया, शकुन्तला चौरसिया, जोखू यादव, प्रियंका पाल, सुरेन्द्र चौधरी, महन्थ यादव, मोहित चौधरी, जहीर अहमद, आमिश खान, जर्सी यादव, मो. हारिश, रजवन्त यादव, चिन्ता यादव, सुरेश यादव, राजेन्द्र यादव, हृदयराम यादव, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव के साथ ही जयन्ती पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को नमन् किया। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.