प्रियंका की जीत से बदलेगी देश की राजनीति- मंजू पाण्डेय

 प्रियंका की जीत से बदलेगी देश की राजनीति- मंजू पाण्डेय

बस्ती । वायनाड में प्रियंका गांधी की रेकार्ड मतों से जीत पर कांग्रेस नेताओं में प्रसन्नता का माहौल है। रविवार को महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू पाण्डेय ने कचहरी परिसर में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया। मंजू पाण्डेय ने कहा कि निश्चित रूप से प्रियका गांधी की लोकसभा में मौजूदगी से जनहित विशेषकर महिला हितों के मुद्दे प्रभावशाली ढंग से उठेंगे। देश प्रियंका गांधी में इन्दिरा गांधी की छवि देखता है। उनकी सदन में मौजूदगी से कांग्रेस के साथ ही पूरे देश को नई राजनीतिक दिशा मिलेगी।

प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से काग्रेस नेता अवधेश सिंह, साधू शरन आर्य, प्रमोद दूबे, गिरजेश पाल, अनिल तिवारी, महेन्द्र श्रीवास्तव अब्दुल समद, गांधियन राकेश पाण्डेय, गौरीशंकर, अतीउल्ला सिद्दीकी, रामधीरज चौधरी, साधू शरन पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.