भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्षों को लेकर कार्यशाला संपन्न

 भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्षों को लेकर कार्यशाला संपन्न 




यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज गौरव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों के चयन हेतु एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के चुनाव सहयोगी विद्यामणि सिंह रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। 

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सभी जाति समुदाय धर्म में अच्छा सामंजस बनाए हुए एवं समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति का चयन करते हुए उन्हें बूथ अध्यक्ष के पद पर नामित किया जाना है।

एक ग्राम पंचायत में एक बूथ अध्यक्ष के साथ 11 सदस्यों की समिति का गठन भी होगा।

बूथ अध्यक्षों के चयन के लिए 14 शक्ति केंद्रों के चुनाव सहयोगी निर्धारित किए गए। 

जिन्हें 20 नवंबर से 26 नवंबर तक सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों को निर्वाचित करने की जिम्मेदारी दी गई है। 




कार्यशाला में प्रमुख रूप से राजेश त्रिपाठी,प्रमोद चौधरी गिल्लम,इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा,दिनेश पांडेय,संदीप मिश्रा, मनोज ओझा, शिव बहादुर मौर्य, रवि तिवारी,दिग्विजय चतुर्वेदी,राम शंकर यादव,सुखराम गौड़,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद,मोहन गुप्ता, दिव्यांशु दुबे,अंकुर मिश्रा,रोहित तिवारी,सर्वदेव दुबे,प्रदीप सोनी,विपिन निषाद,सहदेव दुबे,नयन कुमार,साहब दीन,सुनील विश्वकर्मा,अमित जायसवाल, बृजेंद्र तिवारी, संदीप मिश्रा,बाबूराम गुप्ता,आशित कुमार वर्मा सहित सभी शक्ति केंद्र के संयोजक एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.