दलित ने एसपी से लगाया जमीन और जान माल के रक्षा की गुहार
बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझेरिया निवासी दलित रामतौल पुत्र राम विलास ने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर अपने जमीन और जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। पत्र में रामतौल ने कहा है कि चैनपुरा निवासी राम वृक्ष यादव पुत्र आशाराम अवैध रूप से उसके जमीन पर कब्जा कर लेना चाहते हैं। अनेकों बार इसे लेकर विवाद हो चुका है। जमीन पर दीवानी न्यायालय का स्थगन भी है। गत 9 नवम्बर को नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम सीमांकन के लिये पहुंची तो सीमांकन के बाद राम वृक्ष यादव पुत्र आशाराम, उनका पुत्र बृजेश, कम्मल पुत्र सरजू के साथ आठ-दस लोगोें ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुये परिवार समेत जान से मारने की धमकियां दी। घटना की जानकारी वाल्टरगंज पुलिस को दी गई। उक्त लोग मिट्टी को खेत से खनकर डम्फर से ढुलाई कर जमीन पर गिरा रहे थे। 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस पहंुची तो उक्त लोग भाग गये। रामतौल ने मांग किया गया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही उसके परिवार और जान माल की रक्षा कराया जाय।

