साउँघाट मंडल के लखनौरा में भाजपा के बूथ समिति का गठन

 साउँघाट मंडल के लखनौरा में भाजपा के बूथ समिति का गठन

बूथ समिति के कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ - जगदीश शुक्ल


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में बूथ समितियों के गठन का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा साउँघाट मंडल के लखनौरा में बूथ संख्या 81 और 82 के बूथ समिति का गठन सोमवार को राकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में किया गया। संगठनात्मक चर्चा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि हमारे बूथ समिति के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और यूपी उपचुनाव में पार्टी ने प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल किया। कहा कि भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी तक पहुंचाकर जनता का भरोसा जीता है। नवगठित समित के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करें।

   इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल पाण्डेय, सूर्य मणि पाण्डेय, कामेंद्र चौहान, सूर्य प्रकाश उर्फ लल्लू शुक्ल, चन्द्र प्रकाश चौधरी, अर्जुन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.