वायनाड व झारखण्ड की जीत पर कांग्रेसियों में खुशी
पहली बार संसद पहुच रही हैं प्रियंका गांधी, देश को मिलेगा सक्षम नेतृत्ववायनाड, झारखण्ड की जीत पर कांग्रेसियों ने बधाइयां
बस्ती। वायनाड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और झारखण्ड में इण्डिया गठबंधन की शानदार जीत पर कांग्रेस पार्टी में खुशी है। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा प्रियंका गांधी पहली बार रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर संसद पहुंच रही हैं। निश्चत रूप से उनकी नेतृत्व क्षमता का देश को लाभ मिलेगा और निडर होकर वे विषय उठाये जायेंगे जिन पर चर्चायें नही हो पातीं। प्रियंका गांधी जीत से पार्टी को मजबूती मिली है और देश की आधी आबादी को एक सक्षम नेतृत्व। झारखण्ड तथा वायनाड की जीत पर मतदाताओं और देशवासियों को देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्र, शौकत अली नन्हू, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अलीम अख्तर, अवधेश सिंह, अनिल कुमार भारती, रामबचन भारती, डीएन शास्त्री, दिलीप श्रीवास्तव, शकुन्तला देवी, लक्ष्मी यादव, डा. शीला शर्मा, सुनील पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, वाहिद अली सिद्धीकी, मो. अशरफ आदि ने बधाइयां व शुभकामनायें दिया है।

