रानी लक्ष्मीबाई पूरे देश की बहन बेटियों के लिए आदर्श हैं-ओम प्रकाश आर्य

रानी लक्ष्मीबाई पूरे देश की बहन बेटियों के लिए आदर्श हैं-ओम प्रकाश आर्य

बस्ती। स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर आचार्य शैलेन्द्र के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ कर उनसे प्रेरणा प्राप्त कर देश की रक्षा का व्रत लिया गया। इस अवसर पर आचार्य शैलेन्द्र ने बताया कि राष्ट्ररक्षा के लिए शुभ संकल्प का होना आवश्यक है। मन हमारा प्रेरक होता है सात्विक आहार विहार से मन को शिवशंकल्प वाला बनाया जा सकता है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने मन की शक्ति से ही अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे और अपने अदम्य साहस के बल पर पूरी दुनिया की महिलाओं में आज तक चेतनाशक्ति का जागरण कर रही हैं। आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि जब हम अपने देश की वीरांगना नारियों को याद करते हैं तो पूरे देश की महिलाओं की सुरक्षा का भाव हमारे भीतर पैदा होता है जिससे हम नारियों के प्रति आदर और सम्मान के भाव से भर जाते हैं। रानी लक्ष्मीबाई पूरे देश की बहन बेटियों के लिए आदर्श हैं। हमारी बेटियों को आज अपने देश की रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर सभी बच्चों और शिक्षकों ने वेदमन्त्रों से आहुतियां देते हुए रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य गाथा दोहराया। इस अवसर पर आदित्य नारायण गिरि, नितीश कुमार, दिनेश कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, अनूप कुमार त्रिपाठी, अनीशा मिश्रा, शिवांगी, आकृति द्विवेदी, महक मिश्रा सहित विद्यालय के बच्चे सम्मिलित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.