अधिवक्ताओं के लिये संविधान गीता, कुरान की तरह पवित्र- श्याम प्रकाश शर्मा
बस्ती। मंगलवार को संविधान के 75 वेें सालगिरह मनाने की धूम रही। अनेक स्थानों पर संगोष्ठी, विमर्श के अनेक आयोजन किये गये । वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री एवं कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में संविधान दिवस के महत्व पर व्यापक विमर्श किया गया। श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संविधान अधिवक्ताओं के लिये गीता और कुरान की तरह पवित्र है। संविधान के द्वारा ही नागरिकों को अनेक अवसर और मौलिक अधिकार प्राप्त है।
कार्यक्रम में अधिवक्ता ओम प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार बख्शी, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, आचार्य छोटेलाल शास्त्री, प्रदीप कुमार पाण्डेय, श्री प्रकाश त्रिपाठी, अरविन्द कुमार चौरसिया, मनीष श्रीवास्तव आदि ने कहा कि 75 वर्षों की यात्रा में अनेक उतार चढावों के बीच भारत का लिखित संविधान मार्ग दर्शक की भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में बी.के. मिश्र, पेशकार मिश्र, सामईन फारूकी, बटुक नाथ शुक्ल, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, लालजी पाण्डेय, नेबूलाल आदि शामिल रहे।

