ग्लोबटेक क्रिएसन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा वेतन का भुगतान न करने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने सहित अन्य मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने बताया कि ग्लोबटेक क्रिएसन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है न ही सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध कराए जा गए हैं यहां तक की आई कार्ड भी नहीं उपलब्ध कराया गया है।

