सामूहिक दायित्वों से जुड़े मानवाधिकारों की रक्षा-डॉ0 कुलदीप मिश्रा

 सामूहिक दायित्वों से जुड़े मानवाधिकारों की रक्षा-डॉ0 कुलदीप मिश्रा

विश्व मानवाधिकार दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी, वक्ताओं ने रखे अपने विचार

(आनन्दधर द्विवेदी)

बस्ती। एक दूसरे केअधिकारों, सुविधाओं के बारे में सोचना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है, हमारी स्वतंत्रता वही तक है जहां तक दूसरे को असुविधा न हो, उसकी स्वतंत्रता में कोई खलल पैदा न हो, यह विचार विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के डुहवा मिश्र, हरैर्या स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ कुलदीप मिश्रा ने व्यक्त किया। आधुनिक भारत और मानवाधिकार विषयक गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करने

वाले लोगों, पदाधिकारियों, सदस्यों को इस अवसर पर डॉक्टर कुलदीप मिश्रा के हाथों हाथों सम्मान पत्र भी प्राप्त हुआ नवीन पांडे प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट दीपक पांडे अध्यक्ष अयोध्या मंडल प्रदीप यादव उपाध्यक्ष विपिन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यशेखर मंडल प्रभारी जमुना यादव जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण प्रताप उपाध्याय प्रदेश महासचिव सज्जन यादव जिला सचिव उमेश दुबे मीडिया प्रभारी विश्वनाथ पांडे मंडल अध्यक्ष बस्ती मंडल एवं सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम आयोजन दीपक पांडे मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.